News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

एसिड अटैक का दर्द झेल चुकी हैं कंगना की बहन रंगोली, 'छपाक' का पोस्टर देख इमोशनल हुईं

कंगना की बहन रंगोली एसिड अटैक का दर्द झेल चुकी हैं. आज जब दीपिका ने अपनी फिल्म छपाक का पोस्टर रिलीज किया तो उसे देखकर रंगोली इमोशनल हो गईं.

Share:

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' का फर्स्ट लुक आज रिलीज कर दिया है. इस लुक की आम लोगों सहित बॉलीवुड सितारों ने काफी तारीफ की है. इसमें दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर मालती के किरदार में दिखेंगी. दीपिका के इस लुक की कंगना की बहन रंगोली ने तारीफ की है. बता दें कि रंगोली भी एसिड अटैक का दर्द झेल चुकी हैं.

रंगोली ने ट्वीट करके दीपिका के लुक की तारीफ की और फिर लिखा, "दुनिया में चाहे कितना भी अन्याय हो, भेदभाव हो, जिससे चीज से हम नफरत करते हैं उसे उसी तरीके से जवाब नहीं देना चाहिए. दीपिका पादुकोण और मेघना गुलजार का ये काम सराहनीय है. एक एसिड अटैक सर्वाइवर के तौर पर मैं इस फिल्म की सबसे बड़ी चीयरलीडर हूं. छपाक."

आपको बता दें कि कंगना की बहन रंगोली पर भी एसिड अटैक हो चुका है. एसिड अटैक के बाद रंगोली की 90 प्रतिशत तक सुनने और देखने की क्षमता  खत्म हो चुकी थी. कंगना ने अपनी बहन का हर पल सथ दिया और 57 सर्जरी हुई. कुछ समय पहले रंगोली और कंगना ने इस पर खुलकर बात भी की थी.

अब रंगोली की शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है जिसके साथ कंगना की अक्सर ही तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल जाती है. वहीं फिल्म की बात करें तो  यह फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है. 'छपाक' में दीपिका के किरदार का नाम मालती होगा. 
इस फिल्म को दीपिका प्रोड्यूस भी कर रही हैं और उनके साथ फिल्म में विक्रांत मेस्सी नजर आएंगे. इस फिल्म की शूटिंग नई दिल्ली में शुरू होने जा रही है. दीपिका की इस फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं.  ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Published at : 25 Mar 2019 07:39 PM (IST) Tags: Rangoli chhapaak kangana ranaut Deepika Padukone
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास? चौथे दिन 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास? चौथे दिन 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!

2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!

अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ

अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ

'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म

'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट

टॉप स्टोरीज

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट

CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा

CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा

IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड

'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड